Class 6 Exam  >  Class 6 Notes  >  Sample Papers For Class 6  >  Class 6 Hindi: Sample Paper - 5

Class 6 Hindi: Sample Paper - 5 | Sample Papers For Class 6 PDF Download

कक्षा - छह

विषय - हिंदी

समय: 3 घंटे

पूर्णांक: 80

निर्देश:

  • इस प्रश्न पत्र में चार खंड हैं - क, ख, ग और घ
  • सभी खंडों के प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
  • प्रश्न-पत्र के उत्तर क्रमानुसार लिखने का प्रयास करें।

खण्ड 'क' (अपठित बोध)

प्रश्न 1: निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (1 × 5 = 5)
संसार में स्वार्थ ही सब कुछ नहीं है। स्वार्थ की सेवा में बहुत लोग अपने मन को पाप का घर बना लेते हैं। दुनिया में उन लोगों को यश मिलता है जो परोपकार को अपना सब कुछ मानते हैं। दूसरे लोगों की सहायता में अपना सर्वस्व बलिदान कर देते हैं, वे लोग धन्य हैं। स्वार्थी व्यक्ति अपने सुख के लिए दूसरों को कष्ट पहुँचाता है। उसे लोगों को दुःख पहुँचाने में बड़ा आनंद आता है। स्वार्थ का सुख व्यक्ति को पापी बना देता है। धिक्कार है ऐसे व्यक्ति पर। हमें स्वार्थ को त्यागकर परोपकार अपनाना चाहिए।

(i) कैसे लोगों का मन पाप का घर बन जाता है?
(क)
स्वार्थी लोगों का
(ख) धनी लोगों का
(ग) सामाजिक लोगों का
(घ) गरीबों का

(ii) दुनिया में यश कौन प्राप्त करता है?
(क)
गरीब
(ख) धनी
(ग) अहंकारी
(घ) परोपकारी

(iii) कैसे लोगों को लेखक ने धन्य कहा है?
(क) 
कवियों को
(ख) लेखकों को
(ग) नेताओं को
(घ) दूसरों की सहायता में अपना सर्वस्व बलिदान करने वालों को

(iv) स्वार्थ का सुख व्यक्ति को कैसा बना देता है?
(क) 
सामाजिक
(ख) पापी
(ग) परोपकारी
(घ) धनी

(v) हमें स्वार्थ को त्यागकर किसे अपनाना चाहिए?
(क) 
पाप को
(ख) परोपकार को
(ग) अन्याय को
(घ) अधर्म को

प्रश्न 2: निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (1 × 5 = 5)
"पर्वत कहता शीश उठाकर, तुम भी ऊँचे बन जाओ।
सागर कहता है लहराकर, मन में गहराई लाओ।
पृथ्वी कहती धैर्य न छोड़ो, कितना ही हो सिर पर भार।
नभ कहता है कि फैलो इतना, ढक लो तुम सारा संसार।
समझ रहे हो क्या कहती है, उठ-उठ गिर कर तरल तरंग।"

(i) पर्वत हमें क्या प्रेरणा देता है?
(क) 
कठोर बनने की
(ख) ऊँचे उठने की
(ग) धैर्य रखने की
(घ) चलते रहने की

(ii) सागर क्या प्रेरणा देता है?
(क) 
बहने की
(ख) चलते रहने की
(ग) मन में गहराई लाने की
(घ) आलस्य करने की

(iii) पृथ्वी क्या प्रेरणा देती है?
(क) 
धैर्य धारण करने की
(ख) आराम करने की
(ग) आलस्य करने की
(घ) धैर्य छोड़ देने की

(iv) नभ हमें क्या प्रेरणा देता है?
(क) 
संकीर्ण बनने की
(ख) आचरणहीन होने की
(ग) विचारों तथा आचरण को विस्तृत बनाने की
(घ) धैर्य खोने की

(v) कौन से शब्द विपरीतार्थक हैं?
(क) 
मीठी-मीठी
(ख) उठ-उठ
(ग) तरल-तरंग
(घ) कोई नहीं

खण्ड 'ख' (रचनात्मक लेखन)

प्रश्न 3: निम्नलिखित में से किसी एक पर पत्र लिखिए: (10)
अपने विद्यालय में कविता-पाठ प्रतियोगिता में प्रथम आने की सूचना देते हुए बड़े भाई को पत्र लिखिए।
अथवा
अपने विद्यालय के प्राचार्य को अवकाश हेतु प्रार्थना-पत्र लिखिए।

प्रश्न 4: निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 200 शब्दों का अनुच्छेद लिखिए: (10)
(क) 
अनुशासन
(ख) गणतंत्र दिवस
(ग) महात्मा गांधी

खण्ड 'ग' (व्याकरण अनुभाग)

प्रश्न 5: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (2 × 5 = 10)

(i) काल किसे कहते हैं? उदाहरण देकर समझाइए।

(ii) क्रियाविशेषण की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।

(iii) संबंधबोधक और क्रियाविशेषण में अंतर बताइए।

(iv) विस्मयादिबोधक की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।

(v) कृत प्रत्यय और तद्धित प्रत्यय में अंतर बताइए।

प्रश्न 6: निर्देशानुसार उत्तर दीजिए: (2 × 5 = 10)

(i) निम्नलिखित वाक्यों से पूर्वकालिक तथा प्रेरणार्थक क्रियाएँ छाँटिए:
(क) 
मैंने उससे पत्र लिखवा लिया।
(ख) मैं पढ़कर ही खेलने जा सकूँगा।

(ii) उचित समुच्चयबोधक शब्दों से रिक्त स्थान भरिए:
(क) मन लगाकर काम करो ______ जल्दी उन्नति हो। (ताकि, इसलिए)
(ख) वह विद्यालय नहीं जा सका ______ वह बीमार था। (परन्तु, क्योंकि)

(iii) निम्नलिखित वाक्यों में सही/गलत पहचान कर लिखिए:
(क) भविष्यत् काल चल रहे समय का बोध कराता है।
(ख) जहाँ दोनों पद प्रधान हों, वहाँ द्वंद्व समास होता है।

(iv) नीचे लिखे शब्दों को उचित प्रत्यय के साथ मिलान कीजिए:
शब्द: 
खेलनेवाला, सुंदरता
प्रत्यय: ता, वाला

(v) निम्नलिखित उपसर्गों से युक्त दो-दो शब्द बनाइए: कु, सु

खण्ड 'घ' (पठित बोध)

प्रश्न 7: निम्नलिखित काव्यांशों को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (1 × 5 = 5)
रहिमन देखि बड़ेन को, लघु न दीजिये डारि।
जहाँ काम आवे सुई, कहा करे तलवारि।।
तरुवर फल नहिं खात हैं सरवर पियहि न पान।
कहि रहीम पर काज हित, संपति सँचहि सुजान।।

(i) संत रहीमदास जी के अनुसार हमें किसको अनदेखा नहीं करना चाहिए?
(क) 
बड़ी वस्तुओं को
(ख) छोटी वस्तुओं को 
(ग) महँगी वस्तुओं को
(घ) इनमें से कोई नहीं

(ii) सुई और तलवार का क्या कार्य है?
(क) 
सुई वस्तुओं को सिलकर जोड़ने का कार्य करती है।
(ख) तलवार वस्तुओं को काटकर अलग करने का कार्य करती है।
(ग) सुई वस्त्र काटती है और तलवार वस्त्र सिलती है
(घ) ‘क’ और ‘ख’ दोनों

(iii) पेड़ किसके लिए फल देते हैं?
(क) 
स्वयं के लिए
(ख) दूसरों के लिए
(ग) व्यापार के लिए
(घ) पशुओं के लिए

(iv) संत रहीम के अनुसार संपत्ति का सही उपयोग किसके लिए होता है?
(क) 
खुद के लाभ के लिए
(ख) परिवार के लिए
(ग) दूसरों की भलाई के लिए
(घ) किसी को नुकसान पहुँचाने के लिए

(v) रहीमदास जी के अनुसार कौन से व्यक्ति को समझदार माना जाता है?
(क) 
जो छोटी बातों को महत्व देता है
(ख) जो केवल बड़े कार्य करता है
(ग) जो अपनी संपत्ति को संचित करता है
(घ) जो हमेशा दूसरों को निचा दिखाता है

प्रश्न 8: निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (1 x 5 = 5)
संध्या का समय था। बाबा भारती सुल्तान की पीठ पर सवार होकर घूमने जा रहे थे। इस समय उनकी आँखों में चमक थी, मुख पर प्रसन्नता। कभी घोड़े के शरीर को देखते, कभी उसके रंग को और मन में फूले न समाते थे।
सहसा एक ओर से आवाज़ आई, “ओ बाबा, इस कंगले की सुनते जाना।” आवाज़ में करुणा थी। बाबा ने घोड़े को रोक लिया। देखा, एक अपाहिज वृक्ष की छाया में पड़ा कराह रहा है। बोले, “क्यों तुम्हें क्या कष्ट है?” अपाहिज ने हाथ जोड़कर कहा, बाबा, मैं दुखियारा हूँ। मुझ पर दया करो। रामावाला यहाँ से तीन मील है, मुझे वहाँ जाना है। घोडे़े पर चढ़ा लो, परमात्मा भला करेगा।
“वहाँ तुम्हारा कौन है?”
“दुर्गादत्त वैद्य का नाम आपने सुना होगा। मैं उनका सौतेला भाई हूँ,”
बाबा भारती ने घोड़े से उतरकर अपाहिज को घोड़े पर सवार किया और स्वयं उसकी लगाम पकड़कर धीरे-धीरे चलने लगे। सहसा उन्हें एक झटका-सा लगा और लगाम हाथ से छूट गई। उनके आश्चर्य का ठिकाना न रहा, जब उन्होंने देखा कि अपाहिज घोड़े की पीठ पर तनकर बैठा है और घोड़े को दौड़ाए लिए जा रहा है। उनके मुख से भय, विस्मय और निराशा से मिली हुई चीख निकल गई। वह अपाहिज डाकू खड्गसिंह था।

(i) अपाहिज ने स्वयं को किसका सौतेला भाई बताया?
(क)
सुल्तान का
(ख) खड्गसिंह का
(ग) दुर्गादत्त वैद्य का
(घ) दुर्गादास का

(ii) बाबा भारती किस पर बैठकर घूमने जा रहे थे?
(क)
बैलगाड़ी पर
(ख) हारी पर
(ग) घोड़े की पीठ पर
(घ) गधे पर

(iii) सहसा एक ओर से आई आवाज़ में क्या थी?
(क)
गुस्सा
(ख) करुणा
(ग) आनंद
(घ) उत्सुकता

(iv) बाबा भारती ने अपाहिज को क्या पूछा?
(क) 
तुम्हें क्या नाम है?
(ख) तुम्हें क्या कष्ट है?
(ग) तुम कहाँ जा रहे हो?
(घ) तुम्हें कौन मदद करेगा?

(v) बाबा भारती को किसका आश्चर्य हुआ?
(क)
अपाहिज के घोड़े की पीठ पर सवार होने से
(ख) अपाहिज का दौड़ने से
(ग) अपाहिज का सही नाम बताने से
(घ) अपाहिज का खड्गसिंह होने से

प्रश्न 9: निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (2 × 5 = 10)

(क) कविता "मातृभूमि" के प्रमुख विषय क्या हैं?

(ख) मेजर ध्यानचंद के हॉकी करियर की शुरुआत कैसे हुई?

(ग) कवि ने वर्षा की पहली बूँद को किस प्रकार वर्णित किया है? (पहली बूँद)

(घ) खड्गसिंह ने बाबा भारती से घोड़ा चुराने की योजना कैसे बनाई?

(ङ) बिहू नृत्य और इसके महत्त्व के बारे में बताएं।

(च) कहानी में सुजानसिंह की सोच कैसे बदलती है?

प्रश्न 10: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर पाठ्य सामग्री के आधार पर दीजिए: (2 × 5 = 10) 

(क) मेजर ध्यानचंद को "हॉकी का जादूगर" क्यों कहा जाता है?

(ख) खड्गसिंह के चरित्र में परिवर्तन कैसे आया?

(ग) एंजेला और अनु की दोस्ती का विकास कैसे हुआ?

(घ) चेतक की चाल का वर्णन कैसे किया गया है?

(ङ) मॉरिशस की राजभाषा कौन सी है?

समाधान के लिए यहाँ क्लिक करें: Sample Paper Solutions - 5

The document Class 6 Hindi: Sample Paper - 5 | Sample Papers For Class 6 is a part of the Class 6 Course Sample Papers For Class 6.
All you need of Class 6 at this link: Class 6
50 docs

FAQs on Class 6 Hindi: Sample Paper - 5 - Sample Papers For Class 6

1. खण्ड 'क' (अपठित बोध) में क्या अध्ययन किया जाता है?
Ans. खण्ड 'क' (अपठित बोध) में दिए गए पाठ को पढ़ने के बाद छात्रों को उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं। यह खण्ड छात्रों की समझ और विश्लेषणात्मक क्षमता को परखता है।
2. खण्ड 'ख' (रचनात्मक लेखन) में क्या करना होता है?
Ans. खण्ड 'ख' (रचनात्मक लेखन) में छात्रों को एक विषय पर अपनी रचनात्मकता का प्रयोग करते हुए निबंध, कहानी या कविता लिखनी होती है। यह छात्रों की लेखन कौशल और कल्पनाशीलता को बढ़ावा देता है।
3. खण्ड 'ग' (व्याकरण अनुभाग) में कौन-कौन से विषय शामिल होते हैं?
Ans. खण्ड 'ग' (व्याकरण अनुभाग) में हिंदी व्याकरण के विभिन्न पहलुओं जैसे संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, विशेषण आदि का अध्ययन होता है। इसमें छात्रों को व्याकरण संबंधी नियमों और उदाहरणों के माध्यम से समझाया जाता है।
4. खण्ड 'घ' (पठित बोध) के लिए छात्रों को किस प्रकार की तैयारी करनी चाहिए?
Ans. खण्ड 'घ' (पठित बोध) के लिए छात्रों को पाठ को ध्यान से पढ़ना चाहिए और उस पर आधारित प्रश्नों का अभ्यास करना चाहिए। इसके अलावा, महत्वपूर्ण बिंदुओं को नोट करना और समझना भी आवश्यक है।
5. कक्षा 6 की हिंदी परीक्षा में अच्छे अंक कैसे प्राप्त करें?
Ans. कक्षा 6 की हिंदी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए नियमित अध्ययन करना, पाठों का पुनरावलोकन करना, व्याकरण के नियमों का अभ्यास करना और रचनात्मक लेखन में सुधार लाना महत्वपूर्ण है। समय-समय पर मॉक टेस्ट भी देने से आत्मविश्वास बढ़ता है।
Related Searches

mock tests for examination

,

Previous Year Questions with Solutions

,

shortcuts and tricks

,

Viva Questions

,

pdf

,

Free

,

Class 6 Hindi: Sample Paper - 5 | Sample Papers For Class 6

,

video lectures

,

Sample Paper

,

Semester Notes

,

Extra Questions

,

ppt

,

Class 6 Hindi: Sample Paper - 5 | Sample Papers For Class 6

,

Important questions

,

MCQs

,

study material

,

Summary

,

Objective type Questions

,

practice quizzes

,

Exam

,

Class 6 Hindi: Sample Paper - 5 | Sample Papers For Class 6

,

past year papers

;