Table of contents |
|
खण्ड 'क' (अपठित बोध) |
|
खण्ड 'ख' (रचनात्मक-लेखन) |
|
खण्ड 'ग' (व्याकरण अनुभाग) |
|
खण्ड 'घ' (पठित-बोध) |
|
प्रश्न 1: निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (1 × 5 = 5)
संत कबीर ने ठीक ही कहा था, "काल करे सो आज कर, आज करे सो अब," क्योंकि समय किसी की प्रतीक्षा नहीं करता। जो व्यक्ति आज का काम आज न करके बाद के लिए टाल देता है, वह बाद में पछताता ही रह जाता है। बुद्धिमान व्यक्ति समय का मूल्य जानते हैं। वे अपने सभी कार्य समय पर करते हैं और सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ते जाते हैं। आलसी और मूर्ख व्यक्ति कल की प्रतीक्षा करते रहते हैं, पर उनका कल कभी नहीं आता। समय मुट्ठी में बंद रेत की तरह होता है, जिसे जितना पकड़ा जाए, उतना ही हाथ से फिसलता चला जाता है। समय की परवाह न करने वाले विद्यार्थी भी बाद में पछताते हैं। अतः समय का सदुपयोग करना चाहिए।
(i) संत कबीर ने क्या ठीक कहा था?
(क) कल का काम आज करो
(ख) आज का काम आज करो
(ग) आज का काम कल करो
(घ) कल का काम परसों करो
(ii) समय किसकी प्रतीक्षा नहीं करता?
(क) हमारी
(ख) बच्चों की
(ग) किसी की नहीं
(घ) सीखते हुए
(iii) जो समय का सही उपयोग करते हैं वे क्या प्राप्त करते हैं?
(क) धन
(ख) सफलता
(ग) असफलता
(घ) समय
(iv) समय को नष्ट करने वाले लोग क्या रहते हैं?
(क) सफल
(ख) धनवान
(ग) असफल
(घ) विद्वान
(v) समय का _____ करना चाहिए।
(क) सदुपयोग
(ख) दुरुपयोग
(ग) कुछ नहीं
(घ) प्रतीक्षा
प्रश्न 2: निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (1 × 5 = 5)
झम-झम, झम-झम मेघ बरसते हैं सावन के
छम-छम-छम नर्तन बूंदें तरुओं से छन के
झम-झम विजली चमक रही रे घर में छन के
घम-घम दिन के अंधकार में सपने जगते मन के
पंखों से रे फैले-फैले ताड़ों के दल
लंबी-लंबी उंगलियाँ हैं चौड़े करतल।
(i) झम-झम क्या बरसते हैं?
(क) फूल
(ख) कोयले
(ग) मेघ
(घ) बिजली
(ii) पानी की बूंदें कहाँ से छनकर नृत्य कर रही हैं?
(क) आकाश से
(ख) पहाड़ से
(ग) तरुओं से
(घ) नदी से
(iii) मेघ कब बरसते हैं?
(क) बसंत में
(ख) पतझड़ में
(ग) सावन में
(घ) शरद में
(iv) अंधकार का विलोम लिखो:
(क) प्रकाश
(ख) तम
(ग) गंगा
(घ) सूर्य
(v) ताड़ों के दल कैसे फैले हुए हैं?
(क) पेड़ों से
(ख) पंखों से
(ग) बिजली से
(घ) मेघों से
प्रश्न 3: निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर 100 से 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए: (5)
स्वतंत्रता दिवस, मेरा प्रिय त्योहार, विद्यार्थी जीवन और अनुशासन
प्रश्न 4: निम्नलिखित में से किसी एक पर पत्र लिखिए: (5)
अपने मित्र को परीक्षा में प्रथम आने पर बधाई-पत्र लिखिए।
अथवा
अपने विद्यालय के प्राचार्य को आवश्यक कार्य हेतु दो दिन के लिए अवकाश प्राप्त करने हेतु प्रार्थना पत्र लिखिए।
प्रश्न 5: निदेशानुसार उत्तर दीजिए: (1 × 18 = 18)
(i) निम्नलिखित शब्दों के लिंग परिवर्तन कीजिए:
(क) राजा
(ख) नौकर
(ii) वाक्य बनाकर अर्थ स्पष्ट कीजिए:
(क) में
(ख) मैं
(iii) दिए गए शब्दों के विलोम शब्द लिखिए:
(क) पाप
(ख) सुख
(iv) दिए गए शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए:
(क) धरती
(ख) माँ
(v) ‘लोक’ शब्द में कुछ जोड़ कर एक शब्द बनाएँ और उसका वाक्य में प्रयोग करें।
(vi) उपयुक्त शब्द (मैं, में, मेरा) से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए -
मेरा घर उत्तर प्रदेश ____ है। ____ हिमाचल प्रदेश का निवासी हूँ।
(vii) ‘ईला’ प्रत्यय जोड़ कर शब्द बनाइए:
(क) नोक
(ख) ज़हर
(viii) शब्दों को शुद्ध करके लिखिए:
(क) पूस्तक
(ख) चमकिला
(ix) नीचे दी गई संज्ञाएँ किन क्रियाओं से बनी हैं:
(क) पढ़ाई
(ख) बुनाई
(x) निम्नलिखित शब्दों की भाववाचक संज्ञा लिखिए:
(क) बूढ़ा
(ख) मीठा
(xi) निम्नलिखित वाक्यों को संयुक्त वाक्य में बदलें:
वह पढ़ता है। वह खेलता है।
(xii) निम्नलिखित शब्दों में से विशेषण छाँटिए और उसका भेद लिखिए:
(क) सुंदर
(ख) किताब
(xiii) निम्नलिखित शब्द को संज्ञा से क्रिया में बदलें:
नृत्य
(xiv) निम्नलिखित वाक्य में क्रिया छाँटकर उसका काल लिखिए:
बच्चे मैदान में खेल रहे हैं।
(xv) ‘संग’ उपसर्ग जोड़कर दो शब्द बनाइए।
(xvi) निम्नलिखित मुहावरे का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए:
आँखों का तारा
(xvii) निम्नलिखित शब्दों को वर्णमाला के क्रम में लिखिए:
गंगा, नदी, पहाड़
(xviii) निम्नलिखित वाक्य को प्रश्नवाचक वाक्य में बदलें:
वह स्कूल जाता है।
प्रश्न 6: निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (1 × 5 = 5)
माँ को अपने बेटे और किसान को अपने लहलहाते खेत देखकर जो आनंद आता है, वही आनंद बाबा भारती को अपना घोड़ा देखकर आता था। भगवत भजन से जो समय बचता, वह घोड़े को अर्पण हो जाता। वह घोड़ा बड़ा सुंदर था, बड़ा बलवान। उसके जोड़ का घोड़ा सारे इलाके में न था। बाबा भारती उसे सुलतान कह कर पुकारते, अपने हाथ से खरहरा करते, खुद दाना खिलाते और देख-देखकर प्रसन्न होते थे। उन्होंने रुपया, माल, असबाब, ज़मीन आदि अपना सब-कुछ छोड़ दिया था, यहाँ तक कि उन्हें नगर के जीवन से भी घृणा थी। अब गाँव से बाहर एक छोटे-से मंदिर में रहते और भगवान का भजन करते थे। “मैं सुलतान के बिना नहीं रह सकूँगा”, उन्हें ऐसी भ्रांति-सी हो गई थी। वे उसकी चाल पर लट्टू थे।
(i) बाबा भारती घोड़े को कैसे प्यार करते थे?
(क) किसी परिवार के सदस्य की तरह
(ख) माँ का अपने बेटे की तरह
(ग) मित्र का दूसरे मित्र की तरह
(घ) मालिक का पशु की तरह
(ii) बाबा भारती का अधिकतर समय किसमें गुजरता था?
(क) भगवत भजन में
(ख) खेती बाड़ी में
(ग) घोड़े की देख-रेख में
(घ) घर के कामों में
(iii) सुलतान कैसा घोड़ा था?
(क) सुन्दर व् बलवान
(ख) आलसी व् कामचोर
(ग) भुख्खड़ व् मोटा
(घ) तेज़ व् शरारती
(iv) बाबा भारती ने सुलतान के लिए क्या त्याग किया था?
(क) रुपया, माल
(ख) सम्पति व् नगर का जीवन
(ग) अपनी ज़मीन
(घ) उपरोक्त सभी
(v) बाबा भारती को क्या भ्र्म था?
(क) कि सुलतान उन्हें छोड़ कर चला जाएगा
(ख) कि वे सुलतान के बिना नहीं रह सकते
(ग) कि कोई सुलतान को चुरा लेगा
(घ) कि सुलतान उनसे प्यार नहीं करता
प्रश्न 7: निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (1 × 5 = 5)
जलाते चलो ये दिये स्नेह भर-भर
कभी तो धरा का अँधेरा मिटेगा ।
भले शक्ति विज्ञान में है निहित वह
कि जिससे अमावस बनें पूर्णिमा-सी,
मगर विश्व पर आज क्यों दिवस ही में
घिरी आ रही है अमावस निशा-सी।
(i) कवि क्या जलाने की बात कर रहा है?
(क) बिजली के दिए
(ख) स्नेह के दिए
(ग) मिट्टी के दिए
(घ) ज्ञान के दिए
(ii) कविता में अन्धकार किसका प्रतिक है?
(क) रात का गहरा अँधेरा
(ख) निराशा और जीवन में आने वाली कठिनाइयाँ
(ग) अमावस्या की रात
(घ) सामान्य रात
(iii) ‘कभी तो धरा का अँधेरा मिटेगा’ पंक्ति का क्या आशय है?
(क) एक दिन सारी परेशानियाँ ख़त्म हो जाएगी
(ख) पूर्णिमा की रात का उजाला
(ग) एक दिन धरती का अँधेरा समाप्त होगा
(घ) इनमें से कोई नहीं
(iv) ‘दिए जलाते रहना’ से क्या आशय है?
(क) अँधेरे को मिटाने का प्रयास करना
(ख) लगातार कोशिश करते रहना
(ग) किसी को रास्ता दिखाना
(घ) उजाला करना
(v) ‘निशा-सी’ में कौन-सा अलंकार है?
(क) रूपक अलंकार
(ख) अतिश्योक्ति अलंकार
(ग) उपमा अलंकार
(घ) मानवीकरण अलंकार
प्रश्न 8: निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (2 × 5 = 10)
(क) ध्यानचंद को ‘हॉकी का जादूगर’ कहना कब से प्रारंभ कर दिया गया ?
(ख) खड्गसिंह ने अधीरता से यह क्यों कहा कि बाबाजी इसकी चाल न देखी तो क्या?
(ग) धरा पर किसके रहने की बात कवि ने की है?
(घ) “मैया मैं नहिं माखन खायो” पाठ में ‘मधुबन’ और ‘बंसीवट’ के बारे में आप क्या जानते हैं?
(ङ) पेड़ों के लिए फूलों की क्या भूमिका है?
(च) लेखक ने मील-भर की दूरी पर क्या देखा?
प्रश्न 9: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर पाठ्यपुस्तक के आधार पर दीजिए: (4 × 4 = 16)
(क) मॉरिशस के हिंदू शिवरात्रि पर क्या करते हैं?
(ख) ‘चेतक की वीरता’ कविता का मूलभाव अपने शब्दों में लिखिए।
(ग) अंग्रेज सरकार क्रांतिकारियों पर बहुत अत्याचार करती थी। इतने सख्त कानून होने पर भी अपनी आत्मकथा लिखना और उसे जेल से बाहर भिजवाना – इससे बिस्मिल के किन गुणों का पता चलता है?
(घ) “असम, भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में है, जिसे अपने वन्य-जीवन, रेशम और चाय के बागानों के लिए जाना जाता है।” अपने विचार लिखिए।
प्रश्न 10: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर पाठ्यपुस्तक के आधार पर दीजिए: (2 x 3 = 6)
(क) बिस्मिल की माता जी के सद्व्यवहार का उन पर क्या प्रभाव पड़ा?
(ख) बजा नगाड़े जगा रहे हैं- आशय स्पष्ट कीजिए।
(ग) जो दीपक बुझ गए हैं, उन्हें कैसे जलाया जा सकता है?
समाधान के लिए यहाँ क्लिक करें: Sample Paper Solutions - 1
1. कक्षा 6 की हिंदी परीक्षा में खण्ड 'क' (अपठित बोध) का क्या महत्व है? | ![]() |
2. रचनात्मक लेखन (खण्ड 'ख') में विद्यार्थियों को किन प्रकार के विषय दिए जा सकते हैं? | ![]() |
3. व्याकरण अनुभाग (खण्ड 'ग') में कौन-कौन से विषय शामिल होते हैं? | ![]() |
4. पठित-बोध (खण्ड 'घ') में विद्यार्थियों को किस प्रकार के पाठ दिए जाते हैं? | ![]() |
5. कक्षा 6 की हिंदी परीक्षा में तैयारी के लिए कौन-सी विधियाँ अपनाई जा सकती हैं? | ![]() |