Class 6 Exam  >  Class 6 Notes  >  Class 6 All Subjects (Old NCERT)  >  महत्वपूर्ण प्रश्न: बचपन (Bachpan)

महत्वपूर्ण प्रश्न: बचपन (Bachpan) | Class 6 All Subjects (Old NCERT) PDF Download

बहु विकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1. लेखिका का बचपन किस नगर में बीता?
(अ) दिल्ली में
(ब) शिमला में
(स) मसूरी में
(द) जम्मू में
उत्तर: (ब)शिमला में

प्रश्न 2. हर शनीचर को लेखिका को पीना पड़ता था
(अ) गर्म दूध
(ब) लस्सी
(स) ऑलिव ऑयल
(द) शरबत
उत्तर: (स) ऑलिव ऑयल

प्रश्न 3. लेखिका के अनुसार शिमला के हर बच्चे को कभी-न-कभी मौका मिल जाता था
(अ) रेल की सवारी का
(ब) जहाज की सवारी का
(स) घोड़े की सवारी का
(द) बैलगाड़ी की सवारी का
उत्तर: (स) घोड़े की सवारी का

प्रश्न 4. लेखिका ने कई रंगों की जमा कर ली थीं
(अ) टोपियाँ
(ब) ओढ़नियाँ
(स) फ्राकें
(द) रूमाले
उत्तर: (अ) टोपियाँ

रिक्त-स्थानों की पूर्ति

प्रश्न. रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित शब्द से कीजिए-

(i) मुझे आज भी बूट ………… करना अच्छा लगता है। (मालिश/पॉलिश)
उत्तर:  पॉलिश

(ii) हमारे बचपन की कुल्फी ……………… हो गई है (आइसक्रीम/पेस्टी)
उत्तर: आइसक्रीम

(iii) शुरू-शुरू में चश्मा लगाना बड़ा …………. लगा। (अच्छा/अटपटा)
उत्तर: अटपटा

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. बचपन’ नामक संस्मरण की लेखिका का नाम बताइए।
उत्तर: संस्मरण की लेखिका का नाम कृष्णा सोबती है।

प्रश्न 2. लेखिका कृष्णा सोबती का बचपन कहाँ पर बीता?
उत्तर: कृष्णा सोबती का बचपन शिमला नगर में बीता।

प्रश्न 3. लेखिका को शिमला का कौन-सा फल बहुत याद आता है?
उत्तर: लेखिका को काफल बहुत याद आता है।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. लेखिका उम्र में सयाना क्यों महसूस करने लगी?
उत्तर: लेखिका का जन्म पिछली शताब्दी में हुआ था। अब उसकी उम्र काफी अधिक हो गयी थी। उसके पहननेओढ़ने में भी अन्तर आ गया था। इससे वह स्वयं को सयाना महसूस करने लगी थी।

प्रश्न 2. बचपन में लेखिका को कौन-सी शनिवारी दवा पीनी पड़ती थी?
उत्तर: बचपन में लेखिका को ऑलिव ऑयल या कैस्टर ऑयल शनिवारी दवा के रूप में पीनी पड़ती थी।

प्रश्न 3. लेखिका को शिमला के कौन-से फल अच्छे लगते थे और क्यों?
उत्तर: लेखिका को शिमला के काफ़ल बहुत अच्छे लगते थे, क्योंकि उनका स्वाद कुछ खट्टा-मीठा, रसभरा कसमल होता था और वे देखने में भी अच्छे लगते थे।

प्रश्न 4. लेखिका के चेहरे पर चश्मा देखकर छोटे-बड़े क्या कहते थे?
उत्तर: लेखिका को वे कहते थे कि क्या आँखों में तकलीफ है? इस उम्र में ऐनक! खूब दूध पिया करो।

प्रश्न 5 लम्बी सैर पर निकलते समय लेखिका अपने पास क्या रखती थी और क्यों?
उत्तर: लम्बी सैर पर निकलते समय लेखिका अपने पास रुई रखती थी, क्योंकि नये जूते उसके पैर काटते थे। छाले पड़ने पर वह रुई को मौजे में रख लेती थी।

प्रश्न 6. ‘बचपन’ संस्मरण से क्या सन्देश मिलता है?
उत्तर: इससे सन्देश मिलता है कि हमें बड़ों का कहना मानना चाहिए, अपना काम स्वयं करना चाहिए और हमेशा सही रोशनी में बैठकर पढ़ना-लिखना चाहिए।

प्रश्न 7. “चश्मा तो अब तक नहीं उतरा।” इसका कारण क्या रहा?
उत्तर: लेखिका दिन की रोशनी छोड़कर रात में टेबल लैम्प के सामने लिखने-पढ़ने में लगी रहती, अपना काम करती रहती। इस कारण उनकी आँखों से चश्मा नहीं उतरा।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. लेखिका (कृष्णा सोबती) के पहनने-ओढ़ने में क्या बदलाव आए और क्यों?
उत्तर: लेखिका पहले रंग-बिरंगे कपड़े पहनती थी। वह अलग-अलग तरह की पोशाकें पहनती थी, जैसे फ्रॉक, निकर-वॉकर, स्कर्ट, लहंगे, गरारे आदि; परन्तु अब वह प्राय: सफेद घेरदार कुर्ते व चूड़ीदार पाजामे पहनने लगी। बचपन तथा जवानी में रुचि में उमंग होने से वह पहनने ओढ़ने में गहरे-चमकीले रंग पसन्द करती थी, परन्तु बाद । में ढलती उम्र के कारण उमंग कम होने से वह हल्के रंग एवं सफेद कपड़े पहनने-ओढ़ने लगी।

प्रश्न 2. ‘बचपन’ संस्मरण से लेखिका कृष्णा सोबती की कौन-सी विशेषताएँ प्रकट हुई हैं?
उत्तर: ‘बचपन’ संस्मरण से लेखिका की अनेक विशेषताएँ व्यक्त हुई हैं। बचपन में वह रंग-बिरंगे कपड़े पहनती थी, शिमला में माल एवं रिज की सैर करती थी और रात में पढ़ने-लिखने में लगी रहती थी। लेखिका अपनी ढलती उम्र में सादा जीवन बिताने लगी। वह अपने लेखन-कार्य में लगी रही। इससे उसका परिश्रमी, चिन्तनशील एवं संवेदनशील स्वभाव व्यक्त हुआ है।

गद्यांश पर आधारित प्रश्न
गद्यांश - 1

मैं इन दिनों कुछ बड़ा-बड़ा यानी उम्र में सयाना महसूस करने लगी हूँ। शायद इसलिए कि पिछली शताब्दी में पैदा हुई थी। मेरे पहनने-ओढ़ने में भी काफी बदलाव आए हैं। पहले मैं रंग-बिरंगे कपड़े पहनती रही हूँ। नीलाजामुनी-ग्रे-काला-चॉकलेटी। अब मन कुछ ऐसा करता है कि सफेद पहनो। गहरे नहीं, हल्के रंग। मैंने पिछले दशकों में तरह-तरह की पोशाकें पहनी हैं। पहले फ्रॉक, फिर निकर-वॉकर, स्कर्ट, लहँगे, गरारे और अब चूड़ीदार  और घेरदार कुर्ते।

प्रश्न:
(क) यह गद्यांश किस पाठ से लिया गया है? नाम लिखिए।
(ख) लेखिका अब क्या महसूस करने लगी?
(ग) लेखिका पहले किन रंगों के कपडे पहनती रही?
(घ) लेखिका ने पिछले दशकों में किस प्रकार की पोशाकें पहनीं?

उत्तर:
(क) पाठ का नाम-बचपन।
(ख) लेखिका अब उम्र में काफी बड़ी होने से स्वयं को सयाना महसूस करने लगी।
(ग) लेखिका पहले नीले, जामुनी, ग्रे, काला और चाकलेटी रंगों के कपड़े पहनती रही।
(घ) लेखिका ने पिछले दशकों में फ्रॉक, निकर-वॉकर, स्कर्ट, लहँगे, गरारे व घेरदार कुर्ते आदि पोशाकें पहनीं।

गद्यांश - 2

पिछली सदी में तेज रफ्तारवाली गाडी वही थी। कभीकभी हवाई जहाज भी देखने को मिलते! दिल्ली में जब भी उनकी आवाज़ आती, बच्चे उन्हें देखने बाहर दौड़ते। दीखता एक भारी-भरकम पक्षी उड़ा जा रहा है पंख  फैलाकर। यह देखो और वह गायब! उसकी स्पीड ही इतनी तेज लगती। हाँ, गाड़ी के मॉडलवाली दुकान के साथ एक और ऐसी दुकान थी जो मुझे कभी नहीं भूलती। यह वह दुकान थी जहाँ मेरा पहला चश्मा बना था। वहां आँखों के डॉक्टर अंग्रेज थे।

प्रश्न:
(क) इस गद्यांश की लेखिका का नाम लिखिए।
(ख) लेखिका को बचपन में हवाई जहाज कहाँ देखने को मिलते थे?
(ग) हवाई जहाज को उड़ता हुआ देखकर कैसा लगता था?
(घ) चश्मा लगाने वाले डॉक्टर को क्या कहते थे?

उत्तर:
(क) लेखिका का नाम- कृष्णा सोबती।
(ख) लेखिका को बचपन में दिल्ली में हवाई जहाज देखने को मिलते थे।
(ग) हवाईजहाज को उड़ता हुआ देखकर ऐसा लगता था कि जैसे कोई भारी-भरकम पक्षी पंख फैलाकर उड़ रहा हो।
(घ) चश्मा लगाने वाले डॉक्टर को आँखों का डॉक्टर कहते थे।

The document महत्वपूर्ण प्रश्न: बचपन (Bachpan) | Class 6 All Subjects (Old NCERT) is a part of the Class 6 Course Class 6 All Subjects (Old NCERT).
All you need of Class 6 at this link: Class 6
295 videos|1066 docs|204 tests

FAQs on महत्वपूर्ण प्रश्न: बचपन (Bachpan) - Class 6 All Subjects (Old NCERT)

1. बचपन क्या है और इसे क्यों महत्वपूर्ण माना जाता है?
Ans. बचपन एक ऐसा समय होता है जब हम जीवन के पहले कुछ वर्षों में होते हैं। यह अवस्था हमारे विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि इस दौरान हम सीखते हैं, खेलते हैं और अपने परिवार और समाज से जुड़ते हैं। बचपन हमारे व्यक्तित्व और भविष्य के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
2. बच्चों के बचपन में खेलों का क्या महत्व है?
Ans. खेल बच्चों के बचपन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ाते हैं, बल्कि मानसिक विकास और सामाजिक कौशल भी विकसित करते हैं। खेल के माध्यम से बच्चे teamwork, leadership और problem-solving जैसी महत्वपूर्ण क्षमताएँ सीखते हैं।
3. बचपन की यादें क्यों महत्वपूर्ण होती हैं?
Ans. बचपन की यादें हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा होती हैं। ये हमें खुशियों और अनुभवों की याद दिलाती हैं, जो हमें आगे बढ़ने में मदद करती हैं। ये यादें हमारे भावनात्मक विकास में भी सहायक होती हैं और हमें हमारे अतीत से जोड़ती हैं।
4. बचपन में शिक्षा का महत्व क्या है?
Ans. बचपन में शिक्षा का महत्व अत्यधिक है क्योंकि यह बच्चों के मानसिक और सामाजिक विकास का आधार बनाती है। शिक्षा के माध्यम से बच्चे ज्ञान प्राप्त करते हैं और उनके विचारों का विकास होता है, जिससे वे भविष्य में बेहतर निर्णय लेने में सक्षम होते हैं।
5. माता-पिता को बच्चों के बचपन में क्या ध्यान रखना चाहिए?
Ans. माता-पिता को बच्चों के बचपन में उन्हें प्यार, समर्थन और मार्गदर्शन प्रदान करना चाहिए। उन्हें बच्चों की भावनाओं को समझना और उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ ही, माता-पिता को बच्चों को स्वतंत्रता देने और उन्हें अपने अनुभवों से सीखने का अवसर प्रदान करना भी महत्वपूर्ण है।
Related Searches

Summary

,

महत्वपूर्ण प्रश्न: बचपन (Bachpan) | Class 6 All Subjects (Old NCERT)

,

Important questions

,

Sample Paper

,

Semester Notes

,

MCQs

,

महत्वपूर्ण प्रश्न: बचपन (Bachpan) | Class 6 All Subjects (Old NCERT)

,

Objective type Questions

,

video lectures

,

practice quizzes

,

ppt

,

Extra Questions

,

Free

,

shortcuts and tricks

,

mock tests for examination

,

Exam

,

Viva Questions

,

Previous Year Questions with Solutions

,

study material

,

pdf

,

महत्वपूर्ण प्रश्न: बचपन (Bachpan) | Class 6 All Subjects (Old NCERT)

,

past year papers

;