Class 6 Exam  >  Class 6 Notes  >  Hindi Grammar for Class 6  >  Notes: कहानी लेखन

Notes: कहानी लेखन | Hindi Grammar for Class 6 PDF Download

परिचय

  • कहानी-लेखन एक साहित्यिक विधा है। बच्चे किस्से-कथाएँ दादा-दादी, नाना-नानी से सुनते आए हैं। प्रायः छोटे बच्चों को कहानियाँ सुनने में बड़ी रुचि होती है। कहानी सुनते समय वे इतने मस्त हो जाते हैं कि वे खाना-पीना भी भूल जाते हैं। कहानी मनोरंजन का साधन तो है ही, साथ ही यह अनुभव-आधारित शिक्षा एवं नैतिकता संबंधी ज्ञान प्राप्त करने का महत्त्वपूर्ण साधन भी है।
  • कहानी लिखना एवं सुनाना भी एक महत्त्वपूर्ण कला है। कुछ लोग इस कला में बड़े परिपक्व होते हैं। वे इस प्रकार से कहानी कहते हैं कि सुनने वाले के मन पर उसका सीधा प्रभाव पड़ता है और वह दृश्य-दर-दृश्य कल्पनाओं में खोता चला जाता है।

कहानी-लेखन में निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए
इन सब बातों का ध्यान रखने पर कहानी की सजीवता एवं रोचकता बनी रहेगी।

  • कहानी का आरंभ सरल एवं सहज भाषा में होना चाहिए, जो सरलता से बोधगम्य हो।
  • कहानी की भाषा सरल, सजीव एवं रोचक होनी चाहिए जिससे सुनने वाला उसमें बँधकर रह जाए।
  • कहानी सही घटनाक्रम में कही या लिखी जानी चाहिए।
  • कहानी उद्देश्यपूर्ण एवं शिक्षाप्रद होनी चाहिए।
  • कहानी कहते या लिखते समय फालतू के विवरण से बचना चाहिए, ताकि भटकाव पैदा न हो।

नीचे छठी कक्षा के लिए उपयुक्त कहानी  लेखन के कुछ उदाहरण दिए जा रहे हैं।

"लकड़हारा और लोमड़ी"

एक बार की बात है, एक भूखी लोमड़ी थी जो खाने के लिए कुछ ढूंढ रहा था, वह बहुत भूखा था। वह खाना ढूंढने में बहुत कोशिश की लेकिन उसे भोजन नहीं मिला।

अंत में लोमड़ी जंगल में गया और वहां भोजन की तलाश की, अचानक उसे एक छेद वाले बड़ा पेड़ नजर पड़ा, उस छेद में एक पैकेज था। भूखा लोमड़ी ने सोचा कि इसमें भोजन हो सकता है।लोमड़ी बहुत खुश होकर छेद में कूद गया, जब उन्होंने पैकेज खोला, तो उन्होंने उसमें रोटी मांस और फलों के टुकड़े देखें। लोमड़ी बहुत खुश होकर खाना खाने लगी।

जंगल में पेड़ों को कटने से पहले एक लकड़हारा ने भोजन को उस छेद में रख दिया था, लकड़हारा इसे अपने दोपहर के भोजन के लिए रखा था।खाना खाने के बाद लोमड़ी को प्यास लगी, और उसने पास के झरने का पानी पीने का फैसला किया। हालांकि, उसने कितनी भी कोशिश की लेकिन वह छेद से बाहर नहीं निकल पाया।

लोमड़ी इतना खाना खा लिया था कि वह छेद में फिट होने के लिए बहुत बड़ी हो गई थी। लोमड़ी बहुत दुखी और परेशान थी

उसने खुद कहा, ‘काश मैंने छेद में कूदने से पहले थोड़ा सोचा होता।’

शिक्षा : बिना सोचे-समझे कुछ करने का यही परिणाम है।


"सच्ची मित्रता"

एक बहुत पुराना वृक्ष था, जो नदी के किनारे स्थित था। वह इतना विशाल था कि उसकी शाखाएँ नदी के ऊपर छाई थीं। उस वृक्ष पर एक मधुमक्खी रहती थी जिसने वृक्ष पर ही अपना निवास स्थान बना रखा था। उसका जीवन बड़े आनंद से व्यतीत हो रहा था। एक दिन वह वृक्ष से गिर पड़ी तथा पानी में बहती हुई जा रही थी। उसने किनारे पर आने के लिए बहुत प्रयास किया परंतु वह किनारे पर नहीं आ पा रही थी। पानी का बहाव बहुत तेज था इसलिए वह उसमें बहती जा रही थी।

कुछ दूरी पर एक कबूतर भी उसी वृक्ष पर रहता था। उसने देखा कि मधुमक्खी पानी में बहती जा रही है। तब उसे एक उपाय सूझा। उसने वृक्ष से एक पत्ता तोड़कर नदी में गिरा दिया जिसकी सहायता से मधुमक्खी सुरक्षित स्थान पर पहुँच गई।

मधुमक्खी ने कबूतर को उसकी जान बचाने के लिए धन्यवाद दिया और इस प्रकार उन दोनों में दोस्ती हो गई। एक दिन एक शिकारी जंगल में शिकार की खोज में भटक रहा था। उसने उस कबूतर को देखा और उसे मारने के लिए निशाना लगाया। मधुमक्खी ने उस शिकारी को कबूतर का निशाना लगाते देखा तो उसे काट लिया। जिससे शिकारी का निशाना चूक गया और कबूतर की जान बच गई।

इस प्रकार मधुमक्खी ने दोस्ती निभाते हुए अपने दोस्त की जान बचाई। कबूतर ने मधुमक्खी का धन्यवाद किया और फिर दोनों दोस्त मजे से रहने लगे।

शिक्षा: संकट के समय मित्र की सहायता अवश्य करनी चाहिए।


"दानवीर शिवि"

बात बहुत पुरानी है। शिवि नाम का एक दयालु राजा था। वह बड़ा न्यायप्रिय था। उसकी दानवीरता की प्रसिद्धि दूर-दूर तक फैली थी। उसके दयालुतापूर्ण कार्यों से राज्य की प्रजा उससे बड़ी प्रसन्न रहती थी। उसका यश तीनों लोकों में फैलने लगा कि देवता भी उससे ईर्ष्या करने लगे। देवताओं ने इस विषय पर चर्चा करने के लिए एक सभा बुलाई। सभा में राजा शिवि की बढ़ती लोकप्रियता पर सभी देवता बड़े चिंतित थे। उन्होंने निर्णय लिया कि राजा शिवि की परीक्षा ली जाए। इस काम के लिए इंद्र देव तथा अग्नि देव को नियुक्त किया गया। इंद्र देव ने बाज का रूप तथा अग्नि देव ने कबूतर का रूप धारण कर लिया।

अब दोनों देवता बचने और पकड़ने का खेल खेलते हुए शिवि के दरबार में आ घुसे। योजनानुसार कबूतर राजा शिवि की गोद में आ बैठा। राजा शिवि गोद में आए कबूतर को प्यार से हाथ फेरने लगे। तभी बाज ने राजा से कहा- हे राजन! यह कबूतर मेरा शिकार है। आप इसे छोड़ दें ताकि मैं अपनी भूख शांत कर सकूँ। राजा शिवि बोला- यह कबूतर मेरी शरण में आया है। इसकी रक्षा करना मेरा धर्म है। इसके बदले में आप कोई और माँस ले लें। बाज बोला- मैं ताजा माँस खाता हूँ। आप कोई और माँस देंगे तो भी वह आपकी प्रजा का ही माँस होगा क्या अपनी प्रजा को मारना अधर्म नहीं होगा? राजा शिवि बोले- मैं आपको कबूतर के भार जितना माँस अपने शरीर से काटकर दे दूंगा। उससे तुम अपनी भूख शांत कर लो। बाज शिवि के शरीर का माँस लेने के लिए मान गया। तराजू मँगवाया गया। एक पलड़े में कबूतर को बिठाया गया और दूसरे पलड़े में राजा शिवि अपने शरीर का माँस काटकर रखने लगे।

राजा जैसे-जैसे अपना माँस रखते जाते वैसे-वैसे कबूतर का भार बढ़ता जाता। अंत में राजा शिवि को तराजू में बैठना पड़ा। जैसे ही दानवीर शिवि तराजू में बैठे, देवता राजा शिवि की जय-जयकार करने लगे। बाज भी अपने वास्तविक रूप में आ गए। वे राजा पर फूलों की वर्षा करने लगे।

शिक्षा: शरण में आए दीन-दुखियों की रक्षा करनी चाहिए।


"बुद्धि ही बल है"

प्राचीन समय की बात है कि जंगल में एक पेड़ पर कौवे का जोड़ा रहता था। दोनों कौवे अपने बच्चों के साथ आनंदपूर्वक रह रहे थे। उसी पेड़ की बिल में एक काला साँप भी रहता था। एक दिन जब दोनों कौवे दाना चुगने कहीं गए। कौवे जब अपने घोंसले में वापस आए तो अपने बच्चों को न पाकर बहुत दुखी हुए। उन्होंने अपने बच्चों के पंख साँप की बिल में देखे। कौआ सर्प के पास गया और बोला- हे सर्प देवता, हम आपके पड़ोसी हैं। पड़ोसियों पर तो दया रखनी चाहिए थी। साँप ने जब कौवे की बात को सुना तो गुस्से के मारे फन उठाकर फुफकारने लगा। कौवे ने सोचा कि इस समय यहाँ रुकना ठीक नहीं। वह तुरंत उठकर अपने घोंसले में जा बैठा।

दोनों कौओं ने सोचा कि या तो हम यहाँ से चले जाएँ या इस सर्प को जान से मार दें। सर्प का हमारे साथ रहना ठीक नहीं। वे सर्प को समाप्त करने के लिए सोचने लगे। कुछ समय के पश्चात् उन्हें एक उपाय सूझा। एक कौआ पेड़ से उड़ा और पास के तालाब पर गया। वहाँ एक राजकुमार स्नान कर रहा था। उसने सोने की जंजीर कपड़ों के ऊपर रखी थी। कौवे ने उस जंजीर को उठा लिया और उड़ चला। राजकुमार के अंगरक्षकों ने कौवे का पीछा किया। कौवे ने जल्दी से उस जंजीर को साँप की बिल के ऊपर रख दिया। अंगरक्षक वृक्ष पर चढ़कर जंजीर उठाने लगे। वहाँ पर बैठे हुए साँप को देखकर उन्होंने तलवार से उसको मार दिया। इस प्रकार चतुर कौवे ने अपनी बुद्धि के बल से अपने से अधिक शक्तिशाली शत्रु को समाप्त कर दिया और अब वे दोनों आराम से रहने लगे।

शिक्षा: बुद्धि बल से बड़ी समस्याओं को भी सुलझाया जा सकता है।


"बुद्धिमान स्काउट"

एक बार की बात है कि एक स्काउट था। वह बहुत निर्धन तथा अनाथ था। स्कूल की ओर से उसे एक बालचर कैंप में भाग लेने के लिए जाना पड़ा। स्काउट का वह कैंप एक पहाड़ी पर रेल की पटरी के पास लगा हुआ था। वर्षा ऋतु होने के कारण उस दिन सारी रात मूसलाधार वर्षा होती रही। इस वर्षा के पानी ने एक स्थान पर पटरी को उखाड़ दिया था। प्रातः होते ही वह स्काउट रेल की पटरी के किनारे-किनारे कुछ दूरी तक घूमने के लिए निकल पड़ा। सहसा वह उस स्थान पर पहुँचा जहाँ रेल की पटरी उखड़ी पड़ी थी। वह हैरान और परेशान हो गया। उसे लगा कि रेलगाड़ी भी आने वाली है। उसने पटरी में कान लगाकर सुना। गाड़ी के आने की आवाज आ रही थी। उसके मन में आया कि रेल की दुर्घटना को कैसे बचाया जाए। स्काउट ने सुना था कि यदि कोई लाल कपड़ा हिलाया जाए तो रेल के ड्राइवर को शंका हो सकती है और हो सकता है वह गाड़ी रोक दे।

उसने उस दिन गले में लाल रूमाल बाँध रखा था। उसने उस रूमाल को खोल लिया और झंडी की तरह हिलाता हुआ उस ओर दौड़ पड़ा जिस ओर से रेल आ रही थी। वह स्काउट कभी सीटी बजाता कभी चिल्लाता हुआ दौड़ रहा था। लगभग एक किलोमीटर दौड़ने के पश्चात् रेलगाड़ी के ड्राइवर ने उसे देख लिया। उसके हाथ में लाल रूमाल था जिसे वह जोर-जोर से हिला रहा था। सीटी को बजते सुनकर ड्राइवर ने गाड़ी को ब्रेक लगा दिया। कुछ दूरी पर गाड़ी आकर रुक गई।

स्काउट ने रेल चालक को सारी बात कह सुनाई कि कुछ ही दूरी पर रेल की पटरी अपने स्थान से उखड़ी पड़ी है। यह सुनकर सब यात्री स्तब्ध रह गए। उन्होंने वहाँ जाकर देखा तो स्काउट की बात को सच पाया। रेल में बैठे हुए सभी यात्री बुद्धिमान स्काउट की भूरि-भूरि प्रशंसा करने लगे कि किस प्रकार आज इसने हम सबको बचा लिया है। बड़ों ने उसे आशीर्वाद दिया। उन यात्रियों में एक वृद्ध यात्री भी था। उसकी कोई संतान नहीं थी। उसने इसे अपना बेटा बना लिया। इस प्रकार उस अनाथ को जहाँ पिता का प्यार मिल गया वहाँ उसकी निर्धनता भी जाती रही। इस प्रकार वह निर्धन अनाथ एक अमीर बाप का बेटा बन गया और सुख से रहने लगा।

शिक्षा: भलाई का बदला भलाई से ही मिलता है।

The document Notes: कहानी लेखन | Hindi Grammar for Class 6 is a part of the Class 6 Course Hindi Grammar for Class 6.
All you need of Class 6 at this link: Class 6
28 videos|101 docs|28 tests

FAQs on Notes: कहानी लेखन - Hindi Grammar for Class 6

1. कहानी लेखन क्या है और इसका महत्व क्या है?
Ans. कहानी लेखन एक कला है जिसमें लेखक अपने विचारों, अनुभवों और कल्पना को एक कथा के रूप में प्रस्तुत करता है। यह न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि यह सामाजिक मुद्दों, नैतिक मूल्यों और मानव भावनाओं को भी दर्शाता है। कहानी लेखन का महत्व इस बात में है कि यह लोगों को सोचने पर मजबूर करता है और उन्हें विभिन्न दृष्टिकोण से जीवन को देखने का अवसर प्रदान करता है।
2. कहानी लिखने के लिए किन चीजों की आवश्यकता होती है?
Ans. कहानी लिखने के लिए सबसे पहले एक अच्छे विचार की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, लेखक को पात्र, पृष्ठभूमि, और कहानी की संरचना को समझना चाहिए। एक अच्छी कहानी में प्रारंभ, मध्य और अंत होना चाहिए। इसके अलावा, लेखन कौशल, कल्पना, और भावनाओं को व्यक्त करने की क्षमता भी आवश्यक है।
3. एक अच्छी कहानी के लिए क्या तत्व महत्वपूर्ण हैं?
Ans. एक अच्छी कहानी के लिए कई तत्व महत्वपूर्ण होते हैं, जैसे: पात्र (characters), पृष्ठभूमि (setting), संघर्ष (conflict), और नैतिक (moral)। पात्रों का विकास और उनकी भावनाओं का सही चित्रण कहानी को जीवंत बनाता है। संघर्ष कहानी का मुख्य हिस्सा होता है, जो पाठक को अंत तक बांधे रखता है।
4. कहानी लेखन में किस प्रकार की भाषाई शैलियों का प्रयोग किया जा सकता है?
Ans. कहानी लेखन में विभिन्न भाषाई शैलियों का प्रयोग किया जा सकता है, जैसे कि वर्णनात्मक (descriptive), संवादात्मक (dialogue), और निबंधात्मक (narrative)। लेखक अपनी शैली के अनुसार पात्रों की भावनाओं और घटनाओं का चित्रण कर सकता है। भाषा की सरलता और प्रवाह भी कहानी की प्रभावशीलता को बढ़ाने में मदद करती है।
5. बच्चों को कहानी लेखन कैसे सिखाया जा सकता है?
Ans. बच्चों को कहानी लेखन सिखाने के लिए उन्हें प्रेरित करना आवश्यक है। उन्हें पढ़ाई के दौरान कहानी सुनाने और लिखने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। कार्यशालाएँ, खेल और चित्रण के माध्यम से बच्चे अपनी कल्पना को व्यक्त कर सकते हैं। इसके अलावा, उन्हें कहानी के विभिन्न तत्वों के बारे में समझाना और अभ्यास कराना भी महत्वपूर्ण है।
Related Searches

study material

,

pdf

,

Free

,

Important questions

,

video lectures

,

Notes: कहानी लेखन | Hindi Grammar for Class 6

,

Notes: कहानी लेखन | Hindi Grammar for Class 6

,

Sample Paper

,

Viva Questions

,

mock tests for examination

,

practice quizzes

,

Objective type Questions

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Extra Questions

,

Semester Notes

,

Exam

,

shortcuts and tricks

,

MCQs

,

ppt

,

Notes: कहानी लेखन | Hindi Grammar for Class 6

,

Summary

,

past year papers

;