Class 6 Exam  >  Class 6 Notes  >  Hindi Grammar for Class 6  >  Chapter Notes: सर्वनाम

सर्वनाम Chapter Notes | Hindi Grammar for Class 6 PDF Download

जिन शब्दों को संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किया जाता है, उन्हें सर्वनाम कहते हैंI

सर्वनाम के भेद (Sarvanam ke bhed)

1. पुरुषवाचक सर्वनाम (Purush vachak Sarvanam)

जो सर्वनाम शब्द बोलने वाले ,सुनने वाले या जिसके बारे में बात की जाए उसके लिए प्रयोग किए जाते हैं उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं |
जैसे: मैं, हम, वह, वे, तू, तुम, तुम्हें, आप, उसे, उसकी आदि |

पुरुषवाचक सर्वनाम के भेद (Purush vachak Sarvanam ke bhed)

उत्तम पुरुष  (Uttam Purush)

  • मैं रामायण पढ़ता हूँ |
  • हम बाज़ार जाते हैं |

मध्यम पुरुष (Madhayam Purush)

  • तुम मेरे मित्र हो |
  • आप यहाँ बैठिए |

अन्य पुरुष (Anay Purush)

  • वह जा रही है |
  • वे खाना खा रहे हैं |
  • उनका घर पास में ही है |

2. निश्चयवाचक सर्वनाम (Nishchay vachak Sarvanam)

जिस सर्वनाम शब्द से किसी निश्चित वस्तु या व्यक्ति का पता चलता है, उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं |
जैसे:

  • यह घर मेरा है |
  • वह मेरी बहन है |
  • वह ताजमहल है |
  • यह घड़ी मेरी है |

3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Anishchay vachak)

जिस सर्वनाम शब्द से किसी निश्चित वस्तु या व्यक्ति का बोध न हो, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं |
जैसे:

  • नीलम कुछ लिख रही है |
  • दरवाजे पर कोई खड़ा है |
  • सीता कुछ कर रही है |

4. संबंधवाचक सर्वनाम (Sambandh vachak Sarvanam)

जो शब्द एक सर्वनाम का दूसरे सर्वनाम के साथ संबंध प्रकट करते हैं, उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं|
जैसे:

  • जो जैसा करता है, वैसा भरता है |
  • जिसकी लाठी, उसकी भैंस

5. प्रश्नवाचक सर्वनाम (Prashan vachak Sarvanam)

जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग प्रश्न करने के लिए किया जाता है, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते है |
जैसे:

  • राम क्या कर रहा है ?
  • तुम्हारा नाम क्या है ?
  • कौन आया है ?
  • नानी के घर कौन जाएगा ?

6. निजवाचक सर्वनाम (Nij vachak Sarvanam)

जहाँ कर्ता के लिए अपना, अपने–आप, स्वयं, खुद या आप शब्दों का प्रयोग किया जाता है, वहाँ निजवाचक सर्वनाम होता है |
जैसे:

  • सीता अपनी सहेली के घर गई है |
  • यह चित्र मैंने अपने – आप बनाया है |
  • मैं स्वयं ही चला जाऊँगा |

नोट: जहाँ आप शब्द का प्रयोग सुननेवाले के लिए किया जाता है, वहाँ वह पुरुषवाचक (मध्यम पुरुष, आदरसूचक) होता है |

परंतु जहाँ आप शब्द का प्रयोग अपने लिए होता है, वहाँ वह निजवाचक होता है |

  • आप वहाँ से कब लौटेंगे ?    (आदरसूचक पुरुषवाचक मध्यम पुरुष)
  • मैं अपने–आप चला जाऊँगा |   (निजवाचक)

Question for Chapter Notes: सर्वनाम
Try yourself:‘कुछ’ ‘कोई’ शब्द उदाहरण है
View Solution

Question for Chapter Notes: सर्वनाम
Try yourself:सर्वनाम शब्द के भेद हैं
View Solution

Question for Chapter Notes: सर्वनाम
Try yourself:मोहन कुछ खो गया। वाक्य में रेखांकित सर्वनाम का प्रकार बताइए
View Solution

The document सर्वनाम Chapter Notes | Hindi Grammar for Class 6 is a part of the Class 6 Course Hindi Grammar for Class 6.
All you need of Class 6 at this link: Class 6
28 videos|101 docs|28 tests
Related Searches

सर्वनाम Chapter Notes | Hindi Grammar for Class 6

,

Sample Paper

,

Free

,

Semester Notes

,

Important questions

,

Objective type Questions

,

सर्वनाम Chapter Notes | Hindi Grammar for Class 6

,

ppt

,

Previous Year Questions with Solutions

,

shortcuts and tricks

,

Exam

,

practice quizzes

,

Summary

,

MCQs

,

mock tests for examination

,

Extra Questions

,

सर्वनाम Chapter Notes | Hindi Grammar for Class 6

,

study material

,

pdf

,

video lectures

,

Viva Questions

,

past year papers

;