Class 6 Exam  >  Class 6 Notes  >  Hindi Grammar for Class 6  >  Chapter Notes: संज्ञा

संज्ञा Chapter Notes | Hindi Grammar for Class 6 PDF Download

संज्ञा

जिस शब्द के द्वारा किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान अथवा भाव के नाम का बोध हो, उसे संज्ञा कहते हैं; जैसे-आयुष, नेहा, गाजियाबाद, पुस्तक, बुढ़ापा, ईमानदारी, गरमी इत्यादि। संज्ञा के तीन भेद होते हैं

1. व्यक्तिवाचक संज्ञा: जिन शब्दों से किसी विशेष व्यक्ति, स्थान या वस्तु के नाम का पता चले, वे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहलाते हैं;
जैसे: जवाहर लाल नेहरू, अमिताभ बच्चन, नरेंद्र मोदी, बाइबिल, कुरान, रामायण, महाभारत, रूस, अमेरिका, दिल्ली, पंजाब आदि शब्द विशेष व्यक्ति, वस्तु और स्थान की ओर संकेत कर रहे हैं। इसलिए ये व्यक्तिवाचक संज्ञा कहलाते हैं।

2. जातिवाचक संज्ञा: जो शब्द किसी प्राणी, वस्तु या स्थान की पूरी जाति का बोध कराते हैं, उन्हें जातिवाचक संज्ञा कहते हैं;
जैसे: चिड़िया, पुस्तक, पहाड़, अध्यापक, फूल, आदि।

3. भाववाचक संज्ञा: वे संज्ञा शब्द जिनसे प्राणी या वस्तु के गुण, दोष, अवस्था, दशा आदि का ज्ञान होता है, वे भाववाचक संज्ञा कहलाते हैं;
जैसे: मिठास, बुढ़ापा, थकान, गरीबी, हँसी, साहस, वीरता आदि शब्द भाव, गुण, अवस्था तथा क्रिया के व्यापार का बोध करा रहे हैं। इसलिए ये भाववाचक संज्ञाएँ हैं।

इन्हें जानें।

  • भाववाचक संज्ञाएँ सामान्यतः महसूस की जाती हैं और अगणनीय (जिन्हें गिना न जा सके) होती हैं। इनका प्रयोग सदैव एकवचन में होता है।
  • जातिवाचक संज्ञाएँ गणनीय होती हैं। कभी-कभी व्यक्तिवाचक संज्ञा का प्रयोग जातिवाचक संज्ञा के रूप में किया जाता है।
    जैसे: हमारे देश में रावणों की कमी नहीं है।
  • हिंदी भाषा में अंग्रेजी के प्रभाव में संज्ञा के दो और भेद स्वीकृत कर लिए गए हैं। ये हैं- द्रव्यवाचक संज्ञा, समूहवाचक संज्ञा

4. द्रव्यवाचक संज्ञा: जो संज्ञा शब्द किसी धातु, द्रव्य, पदार्थ आदि का बोध कराते हैं, वे द्रव्यवाचक संज्ञा कहलाते हैं;
जैसे: सोना, लोहा, घी, तेल, दूध, चाँदी, आटा, चीनी, चावल, आदि।

5. समूहवाचक संज्ञा: जिन संज्ञा शब्दों से एक ही जाति के व्यक्तियों या वस्तुओं के समूह का बोध होता है, उन्हें समूहवाचक संज्ञा कहते हैं।
जैसे: सेना, परिवार, दल, संघ, समूह, गुच्छा आदि शब्द एक ही जाति अथवा वस्तु के समूह का बोध कराते।

भाववाचक संज्ञाओं का निर्माण

जातिवाचक संज्ञा से

  • वीर – वीरता
  • मित्र – मित्रता
  • पशु – पशुता
  • मधुर – मधुरता
  • कायर – कायरता
  • शत्रु – शत्रुता
  • बूंढा – बुढ़ापा
  • साधु – साधुता
  • लड़का – लड़कपन

विशेषण से

  • मुधर – मधुरता
  • मीठा – मिठास
  • कठोर – कठोरता
  • प्यासा – प्यास
  • नम्र – नम्रता
  • कुशल – कुशलता
  • सफ़ेद – सफ़ेदी
  • सरस – सरलता
  • अच्छी – अच्छाई
  • गरीब – गरीबी
  • लंबी – लंबाई
  • भूखा – भूख
  • दुष्ट – दुष्टता
  • गहरा – गहराई
  • आलसी – आलस्य
  • गहरा – गहराई
  • कटु – कटुता

क्रिया से

  • उड़ना – उड़ान
  • हँसना – हँसी
  • झुकना – झुकाव
  • काटना – कटाई
  • दौड़ना – दौड़
  • खोजना – खोज
  • झुकना – झुकाव
  • घबराना – घबराहट
  • दौड़ना – दौड़
  • हँसना – हँसी
  • हारना – हार
  • गिरना – गिरावट
  • मारना – मार
  • हँसना – हँसी
  • पढ़ना – पढ़ाई
  • पीटना – पिटाई
  • मिलाना – मिलावट

सर्वनाम से

  • मम – ममता
  • आप – आपा
  • स्व – स्वत्व
  • पराया – परायापन
  • सर्व – सर्वस्व
  • अप – अपनत्व/अपनापन
  • हारना – हार
  • अहं – अहंकार

Question for Chapter Notes: संज्ञा
Try yourself:संज्ञा कहते हैं
View Solution

Question for Chapter Notes: संज्ञा
Try yourself:जो शब्द किसी जाति का बोध कराए उसे कहते हैं
View Solution

Question for Chapter Notes: संज्ञा
Try yourself:‘तरल पदार्थ’ कहलाते हैं
View Solution

The document संज्ञा Chapter Notes | Hindi Grammar for Class 6 is a part of the Class 6 Course Hindi Grammar for Class 6.
All you need of Class 6 at this link: Class 6
28 videos|101 docs|28 tests

FAQs on संज्ञा Chapter Notes - Hindi Grammar for Class 6

1. संज्ञा क्या होती है?
संज्ञा किसी व्यक्ति, स्थान, वस्तु, भाव या घटना को नाम देने वाले शब्द को कहते हैं। यह शब्द वाक्य में सुझाव देता है कि उसमें किस तत्व की बात हो रही है।
2. संज्ञा कितने प्रकार की होती हैं?
संज्ञा दो प्रकार की होती हैं - व्यक्तिवाचक संज्ञा और जातिवाचक संज्ञा। व्यक्तिवाचक संज्ञा किसी व्यक्ति, स्थान, वस्तु या घटना के नाम को बताती है, जबकि जातिवाचक संज्ञा किसी जाति, वर्ग, गिनती या समूह के नाम को दर्शाती है।
3. संज्ञा का उपयोग क्या है?
संज्ञाओं का उपयोग भाषा में व्यक्ति, स्थान, वस्तु, भाव या घटना को पहचानने और समझने में मदद करता है। यह हमें विशेषताओं, विस्तार, संख्या, आकार, संघटन और विभाजन का पता लगाने में मदद करता है और हमें बात करने और समझने की क्षमता प्रदान करता है।
4. संज्ञाओं के उदाहरण क्या हैं?
कुत्ता, शहर, पुस्तक, खुशी, उत्सव आदि संज्ञाओं के उदाहरण हैं। कुत्ता एक व्यक्ति को नामित करने के लिए उपयोग होता है, शहर एक स्थान को नामित करने के लिए उपयोग होता है, पुस्तक एक वस्तु को नामित करने के लिए उपयोग होता है, खुशी एक भाव को नामित करने के लिए उपयोग होता है और उत्सव एक घटना को नामित करने के लिए उपयोग होता है।
5. संज्ञा की पहचान कैसे की जा सकती है?
संज्ञा की पहचान करने के लिए ध्यान देने योग्य शब्दों को ढूंढें जो व्यक्ति, स्थान, वस्तु, भाव या घटना को नामित करते हैं। इसके अलावा, इन शब्दों की परिभाषा, उदाहरण और उपयोग का अध्ययन करें ताकि आप उन्हें पहचान सकें और उनका सही उपयोग कर सकें।
Related Searches

Semester Notes

,

Extra Questions

,

MCQs

,

संज्ञा Chapter Notes | Hindi Grammar for Class 6

,

ppt

,

video lectures

,

Free

,

past year papers

,

संज्ञा Chapter Notes | Hindi Grammar for Class 6

,

संज्ञा Chapter Notes | Hindi Grammar for Class 6

,

practice quizzes

,

Sample Paper

,

shortcuts and tricks

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Viva Questions

,

Important questions

,

pdf

,

Exam

,

mock tests for examination

,

Objective type Questions

,

study material

,

Summary

;