Class 6 Exam  >  Class 6 Notes  >  Hindi Grammar for Class 6  >  वर्ण-विचार

वर्ण-विचार | Hindi Grammar for Class 6 PDF Download

वर्ण की परिभाषा

भाषा की सबसे छोटी इकाई, जिसके और टुकड़े न किए जा सकें, उसे वर्ण कहते हैं। वर्ण मौखिक ध्वनि का लिखित रूप है।
जैसे: अ, क्, ख्, इ आदि।
दूसरे शब्दों में, मौखिक ध्वनियों को व्यक्त करने वाले चिह्न वर्ण कहलाते हैं।

उदाहरण:

राम पत्र लिखता है।
इस वाक्य में चार शब्द हैं: “राम”, “पत्र”, “लिखता”, और “है”।
इन शब्दों को ध्वनियों में विभाजित करने पर:

  • राम: र् + आ + म्
  • पत्र: प् + अ + त् + र् + अ
  • लिखता: ल् + इ + ख् + अ + त् + आ
  • है: ह् + ऐ

इन ध्वनियों के और टुकड़े नहीं किए जा सकते। अतः भाषा की सबसे छोटी मौखिक इकाई “ध्वनि” और इसका लिखित रूप “वर्ण” कहलाता है, जैसे- क्, न्, ज्, ल्, स् आदि।

वर्णमाला

वर्णों के समूह को वर्णमाला कहते हैं। प्रत्येक भाषा की अपनी वर्णमाला होती है।
जैसे:

  • हिंदी: अ, आ, क, ख...
  • अंग्रेजी: A, B, C, D...

हिंदी वर्णमाला के दो मुख्य प्रकार हैं:

  1. स्वर
  2. व्यंजन

वर्णमाला में उच्चारण के आधार पर 45 वर्ण होते हैं जिनमें 10 स्वर और 35 व्यंजन होते हैं। लेखन के आधार पर 52 वर्ण होते हैं इसमें 13 स्वर , 35 व्यंजन तथा 4 संयुक्त व्यंजन होते हैं।

  • स्वर – अ आ इ ई उ ऊ ऋ ए ऐ ओ औ (11)
  • व्यंजन- कवर्ग - क् ख् ग् घ् ङ्
  • चवर्ग - च् छ् ज् झ् ञ
  • वर्ग - ट् ठ् ड् ढ् ण् (ड, ढ़ - अन्य व्यंजन)
  • तवर्ग - त् थ् द् ध् न्प
  • वर्ग - प् फ् ब् भ् म्
  • तःस्थ- य् र् ल् व्
  • ऊष्म - श् ष् स् ह् (33)
  • अनुस्वार- (अं), (अँ ) तथा विसर्ग (अः) अयोगवाह कहलाते हैं।

वर्ण के भेद

वर्ण के दो भेद हैं:

  • स्वर 
  • व्यंजन

स्वर वर्ण

स्वर किसे कहते हैं?
जिन वर्णों को स्वतंत्र रूप से बोला जा सके उसे स्वर कहते हैं।
जैसे: अ आ इ ई उ ऊ ऋ ए ऐ ओ औ

स्वरों के तीन भेद होते हैं-

  • ह्रस्व स्वर: जिनके उच्चारण में सबसे काम समय लगता है, उसे ह्रस्व स्वर कहते हैं| इनकी संख्या चार है - अ आ इ ई|
  • दीर्घ स्वर: जिनके उच्चारण में ह्रस्व स्वरों के उच्चारण से दुगुना समय लगता है। इनकी संख्या सात है - आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ|
  • प्लुत स्वर: जिनके उच्चारण में ह्रस्व और दीर्घ स्वरों के उच्चारण से तिगुना समय लगता हैं| जैसे-ओऽम्। इनका उच्चारण प्रायः दूर से पुकारने के लिए होता है।

अयोगवाह
जो वर्ण बिना किसी अन्य वर्ण का आधार लिए नहीं बोले जा सकते, उन्हें अयोगवाह कहते हैं। अं और अ: अयोगवाह हैं। अं को अनुस्वार तथा अः को विसर्ग कहा जाता है।
जैसे- 

  • अं (अनुस्वार) इसमें अनुस्वार का बिंदु अ अक्षर का सहारा लिए हुए हैं।
  • अः (विसर्ग) दोनों बिंदु (:) अ अक्षर का सहारा लिए हुए हैं।
  • अनुस्वार (अं) - इनका उच्चारण करते समय साँस केवल नाक से निकलता है। जैसे - अंक, रंग, संग।
  • अनुनासिक (अँ) - इनका उच्चारण मुख और नाक दोनों से मिलकर होता है। जैसे - चाँद, साँप, ऊँचाई।

व्यंजन वर्ण

जिन वर्णों को बोलने में स्वर की सहायता ली जाए, उन्हें 'व्यंजन' कहते हैं|
जैसे: क (क् + अ), च (च् + अ), ट (ट् + अ), त (त् + अ), प (प् + अ) आदि।

व्यंजनों की सूची:

  • कवर्ग: क्, ख्, ग्, घ्, ङ्
  • चवर्ग: च्, छ्, ज्, झ्, ञ्
  • टवर्ग: ट्, ठ्, ड्, ढ्, ण्
  • तवर्ग: त्, थ्, द्, ध्, न्
  • पवर्ग: प्, फ्, ब्, भ्, म्
  • अंतःस्थ: य्, र्, ल्, व्
  • ऊष्म: श्, ष्, स्, ह्
  • अन्य व्यंजन: ड़, ढ़ (2)

कुल व्यंजन: 33

व्यंजन के तीन भेद होते हैं

  • स्पर्श व्यंजन: स्पर्श का अर्थ है - छूना। जिन व्यंजनों का उच्चारण करते समय जीभ मुँह के किसी भाग से जैसे की कण्ठ, तालु, मूर्धा, दाँत, अथवा होंठों को स्पर्श करती है, उन्हें स्पर्श व्यंजन कहते है। इनकी संख्या 25 है - क से लेकर म तक|
  • अन्तःस्थ व्यंजन: अन्तः का अर्थ है- भीतर| जिन व्यंजनों के उच्चारण के समय जीभ मुख के किसी भाग को स्पर्श नहीं करे यानी उच्चारण मुँह के भीतर ही रहे उन्हें अन्तःस्थ व्यंजन कहते है। इनकी संख्या चार है - य, र, ल, व।
  • ऊष्म व्यंजन: ऊष्म का अर्थ है- गरम। जिन व्यंजनों के उच्चारण के समय वायु मुख से रगड़ खाकर ऊष्मा पैदा करती है यानी उच्चारण के समय मुख से गर्म हवा निकलती है, उन्हें ऊष्म व्यंजन कहते है। इनकी संख्या चार है - श, ष, स, ह।

संयुक्त व्यंजन

जो दो या दो से अधिक व्यंजनों से मिलकर बनते हैं; उन्हें 'संयुक्त व्यंजन' कहते हैं।
इनकी संख्या चार है:

  • क्ष = क् + ष् + अ (क्षण, क्षमा, क्षीण) 
  • ज्ञ = ज् + अ + अ (ज्ञात, ज्ञानवर्धक, ज्ञात) 
  • त्र = त् + र् + अ (त्रिकोण, त्रस्त, त्रयोदशी) 
  • श्र = श + र् + अ (श्रम, श्रद्धा, श्रदांजलि)

द्वित्व व्यंजन

जब किसी व्यंजन का अपने समरूप व्यंजन से मेल होता है, तो उसे द्वित्व व्यंजन कहते हैं। द्वित्व व्यंजन का पहला व्यंजन स्वर रहित तथा दूसरा व्यंजन स्वर सहित होता है।
जैसे: च् + च = च्च (सच्चा)

वर्णों का उच्चारण स्थान तालिका

  • कंठ्य (गले से) - अ, आ, क, ख, ग, घ, ङ, ह, विसर्ग (अः)
  • तालव्य (तालु से) - इ,  ई, च, छ, ज, झ, ञ, य, श 
  • मूर्धन्य (मूर्धा से) - ऋ, ट, ठ, ड, ढ, ण, ड़, ढ़, र, ष 
  • दंत्य (दाँतों से) - त, थ, द, ध, न, ल, स, ज 
  • ओष्ठय (होंठों से) - उ, ऊ, प, फ, ब, भ, म 
  • नासिक्य (नाक से) - ङ, ञ, ण, न, म, अनुस्वार (अं) 
  • कंठ-तालव्य  - ए, ऐ 
  • कंठौष्ठ्य (कंठ-ओष्ठ) - ओ, औ 
  • दंतोष्ठ्य (दंत-ओष्ठ) - व
The document वर्ण-विचार | Hindi Grammar for Class 6 is a part of the Class 6 Course Hindi Grammar for Class 6.
All you need of Class 6 at this link: Class 6
28 videos|101 docs|28 tests

FAQs on वर्ण-विचार - Hindi Grammar for Class 6

1. वर्ण क्या है?
उत्तर: वर्ण शब्द या ध्वनि के छोटे भाग होते हैं जिनका उच्चारण करते समय हमारे मुखारविंद में कोई भी बाधा या विवशता नहीं होती है। वर्णों का समूह अक्षर कहलाता है।
2. वर्ण की कितनी प्रकारे होती हैं?
उत्तर: वर्ण की दो प्रकारे होती हैं - स्वर और व्यंजन। स्वरों में वो ध्वनि शामिल होती है जिसे हम अकेले में उच्चारित कर सकते हैं, जबकि व्यंजनों में वो ध्वनि शामिल होती है जिसे हम किसी दूसरे ध्वनि के साथ मिलाकर उच्चारित करते हैं।
3. स्वर और व्यंजन में क्या अंतर होता है?
उत्तर: स्वर और व्यंजन में अंतर है कि स्वर एकल ध्वनि होते हैं जिन्हें हम अकेले में उच्चारित करते हैं, जबकि व्यंजन एकाधिक ध्वनियों के मेल से बने होते हैं जिन्हें हम साथ मिलाकर उच्चारित करते हैं।
4. वर्णों का उच्चारण कैसे करते हैं?
उत्तर: वर्णों का उच्चारण करते समय हमें ध्यान देना चाहिए कि हमारी साँस चाहिए कि बाहर नहीं निकलनी चाहिए, हमें अपने मुख के भागों को सही ढंग से इस्तेमाल करना चाहिए और सही उच्चारण के लिए संयुक्त वर्णों का उच्चारण सही ढंग से करना चाहिए।
5. वर्ण क्या हैंग़?
उत्तर: वर्ण एक ध्वनि या शब्द का छोटा भाग है जिसे हम उच्चारित करते हैं। वर्णों का समूह हमें शब्दों के रूप में मदद करता है और भाषा के नियमों को पालन करने में सहायता प्रदान करता है।
Related Searches

Important questions

,

study material

,

वर्ण-विचार | Hindi Grammar for Class 6

,

video lectures

,

Extra Questions

,

practice quizzes

,

Viva Questions

,

MCQs

,

Semester Notes

,

Objective type Questions

,

Sample Paper

,

Previous Year Questions with Solutions

,

ppt

,

shortcuts and tricks

,

past year papers

,

Free

,

pdf

,

वर्ण-विचार | Hindi Grammar for Class 6

,

Exam

,

mock tests for examination

,

Summary

,

वर्ण-विचार | Hindi Grammar for Class 6

;