Class 9 Exam  >  Class 9 Notes  >  Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan)  >  Short Question Answers -नए इलाके में

Short Question Answers -नए इलाके में | Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan) PDF Download

अति लघू उत्तरीय प्रश्न

(प्रत्येक 1 अंक)

प्रश्न 1. इस कविता में कौन-कौन से पुराने निशानों का उल्लेख किया गया है ? 
उत्तर: इस कविता में निम्नलिखित पुराने निशानों का उल्लेख किया है-
(i) पीपल का पेड़,
(ii) ढहा हुआ मकान,
(iii) जमीन का खाली टुकड़ा,
(iv) बिना रंग वाला लोहे का फाटक,
(v) इक मंजिला मकान।

प्रश्न 2. कवि अपने घर के लिए कहाँ से मुड़ता था तथा उसका मकान कैसा था ?
उत्तर: कवि अपने घर के लिए खाली पड़े जमीन के टुकडे़ से बाएँ मुड़ता था। कवि का मकान एक मंजिला था उस पर बिना रंग वाला लोहे का फाटक चढ़ा था।

प्रश्न 3. ‘नए इलाके में’ शीर्षक कविता का मूल भाव लिखिए।
उत्तर: इस कविता को लिखने के पीछे कवि का उद्देश्य समाज के निचले तबके द्वारा किया जा रहा उत्कृष्ट कार्य प्रकाश में लाना है। कवि सामाजिक और आर्थिक विषमता के प्रति हमें सचेत और जागरूक करना चाहते हैं।

प्रश्न 4. कवि रास्ता क्यों भूल जाता है? 
उत्तर:  कवि रास्ता भूल जाता है क्योंकि  इस इलाके में नए-नए घर बन गए हैं |

प्रश्न 5. कवि निशानों की क्यों बात करता है?

उत्तर: तीव्रता से हो रहे बदलावों को बताने के लिए | 

Short Question Answers -नए इलाके में | Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan)

लघू उत्तरीय प्रश्न

(प्रत्येक 2 अंक)

प्रश्न 1. कवि को क्या उम्मीद है ?
उत्तर: कवि को यह उम्मीद है कि कोई-न-कोई पूर्व परिचित व्यक्ति उसे अवश्य पहचान लेगा और उसे आवाज देकर बुलायेगा अर्थात इस परिर्वतनशील समय में भी कुछ-न-कुछ अवश्य बचा रह गया है।

प्रश्न 2. नए बसते इलाके में कवि रास्ता क्यों भूल जाता है?
उत्तर: नए निर्माण होते इलाके में कवि के रास्ता भूलने का कारण हैμइन इलाकों में हर रोज नए-नए निर्माण होना, नए इलाके बसना तथा बनाए गए निशानों का न मिलना। अर्थात् कवि नए परिवर्तन के कारण रास्ता भूल जाता है।

प्रश्न 3. कवि एक घर पीछे या दो घर आगे क्यों चल देता है?
उत्तर: कवि एक घर पीछे या दो घर आगे इसलिए चल देता है, क्योंकि नित्य नए परिवर्तन कवि की बनाई पहचान तथा पिछली बार के निशानों को मिटा देते हैं। इसलिए कवि अपने एक मंजिल रूपी घर तक नहीं पहुँच पाता।

प्रश्न 4. अपनी मंजिल तक पहुँचने के लिए कवि ने कौन-कौन से निशान याद रखे थे । ‘नए इलाके में’ कविता के आधार पर उत्तर लिखिए । 
उत्तर: अपनी मंजिल तक पहुँचने के लिए कवि ने निम्न निशान याद रखे थे। पीपल का पेड़, खाली पड़ा प्लाॅट या ढहा हुआ मकान तथा एक मंजिला बिना रंग के फाटक वाला मकान।

प्रश्न 5. स्मृति के भरोसे क्यों नहीं रहा जा सकता ?
उत्तर: स्मृति के भरोसे इस दुनिया में अधिक समय तक नहीं रहा जा सकता। यहाँ वास्तविकता का सामना करना ही पड़ता है। यहाँ पल-पल परिवर्तन हो रहा है। ऐसे में स्मृति धोखा खा जाती है।

प्रश्न 6. कवि नए शहर में अपनी मंजिल तक पहुँचने के लिए किन-किन निशानों को खोजता है ?
उत्तर: 

  • पीपल का पेड़
  • ढहा हुआ घर
  • जमीन का खाली टुकड़ा/बिना रंग वाला लोहे का फाटक 

प्रश्न 7. व्याख्या कीजिए − यहाँ स्मृति का भरोसा नहीं एक ही दिन में पुरानी पड़ जाती है दुनिया
उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों में कवि यह कहना चाहते हैं कि नए इलाके में उसकी स्मृति भी उसका साथ छोड़ देती है। यहाँ नित नई-नई इमारतें बन रही हैं। इस कारण से वह इस नए इलाके का जो रेखाचित्र बनाकर उसे याद रखता है, वह हर रोज़ बदल जाता है। इसलिए कवि को अब अपनी स्मृति पर भी भरोसा नहीं है। 

प्रश्न 8. व्याख्या कीजिए − समय बहुत कम है तुम्हारे पास आ चला पानी ढहा आ रहा अकास
शायद पुकार ले कोई पहचाना ऊपर से देखकर

उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों में कवि ने समय की कमी की ओर इशारा किया है क्योंकि उसने अपना काफी समय अपने घर को ढूँढने में बर्बाद कर दिया। आज के इस प्रगतिशील समय में हर इंसान प्रगति की सीढ़ियों को पार करने में लगा हुआ है परन्तु कवि अपनी पहचान भी भूल गया है। समय के इस अभाव के कारण वह किसी के भी साथ आत्मीय सम्बंध नहीं बना पाता है।

The document Short Question Answers -नए इलाके में | Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan) is a part of the Class 9 Course Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan).
All you need of Class 9 at this link: Class 9
60 videos|316 docs|77 tests

FAQs on Short Question Answers -नए इलाके में - Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan)

1. नए इलाके में Class 9 की एडमिशन प्रक्रिया क्या है?
Ans.एडमिशन प्रक्रिया विभिन्न स्कूलों के आधार पर भिन्न हो सकती है, लेकिन आमतौर पर इसमें आवेदन जमा करना, प्रवेश परीक्षा देना और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल हो सकता है।
2. Class 9 की पाठ्यक्रम में किन विषयों का अध्ययन होता है?
Ans.Class 9 की पाठ्यक्रम में विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेज़ी, हिंदी और अन्य विषय शामिल हो सकते हैं।
3. Class 9 के छात्रों के लिए शैक्षिक संस्थान की सुविधाएं क्या होती हैं?
Ans.शैक्षिक संस्थान छात्रों को पुस्तकालय, कम्प्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशाला और खेल के क्षेत्र जैसी सुविधाएं प्रदान करते हैं।
4. Class 9 के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण परीक्षण कौन-कौन से होते हैं?
Ans.Class 9 के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण परीक्षण माध्यमिक परीक्षा, अंतरिक्षीय परीक्षा और वार्षिक परीक्षा जैसे हो सकते हैं।
5. Class 9 के छात्रों के लिए अध्ययन समय का व्यवस्थित कैसे करें?
Ans.अध्ययन समय को व्यवस्थित करने के लिए एक अच्छी अध्यापन रणनीति बनाएं, नियमित रूप से पाठ्यक्रम की जांच करें और विषयों को समझने के लिए स्वतंत्र समय भी निकालें।
Related Searches

practice quizzes

,

video lectures

,

shortcuts and tricks

,

Exam

,

pdf

,

Sample Paper

,

ppt

,

Short Question Answers -नए इलाके में | Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan)

,

Summary

,

MCQs

,

Extra Questions

,

Free

,

Semester Notes

,

mock tests for examination

,

past year papers

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Short Question Answers -नए इलाके में | Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan)

,

Objective type Questions

,

Short Question Answers -नए इलाके में | Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan)

,

study material

,

Viva Questions

,

Important questions

;